दिल्ली के किन महिलाओं को मिलेगा हर महीने ₹1000? जाने आसान शब्दों में योजना

CM Mahila Samman Yojana: सरकार के द्वारा देश के हर वर्ग के लोगों के लिए समय-समय पर योजनाएं लाई जाती हैं दिल्ली सरकार के द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की शुरुआत करने की ऐलान की गई है, सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने ₹1000 की धनराशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जायेगी।

क्या है मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना?

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के बारे केजरीवाल सरकार की वित्त मंत्री आतिशी के द्वारा बजट 2024-25 पढ़ते हुए जानकारी दी गई इस योजना के माध्यम से दिल्ली में उन सभी महिलाओं को हर महीने ₹1000 की धनराशि दी जाएगी जिनके पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड है और जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है।

किसे मिलेगा हर महीने ₹1000 रूपये व क्या है पात्रता?

जानकारी के लिए बता दे मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ दिल्ली में उन महिलाओं को दिया जाएगा जिनका आयु 18 वर्ष से अधिक है और जिनके पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड है, योजना से जुड़ी और जानकारी सरकार के द्वारा जल्द प्रकाशित की जाएगी।

आवश्यक डॉक्यूमेंट

Mukhymantri Mahila Samman Yojana के अंतर्गत आवेदन करने के लिए निम्न डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • वोटर आईडी कार्ड
  • बैंक खाता जो आधार से लिंक हो
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

केजरीवाल सरकार की वित्त मंत्री आतिशी के अनुसार मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिलेगा जो टैक्स पेयर हैं, जिनके घर में सरकारी नौकरी है, जिन्हें सरकारी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त होता है और जिनके पास दिल्ली सरकार के द्वारा जारी किया गया वोटर आईडी कार्ड नहीं है।

Mukhymantri Mahila Samman Yojana: योजना में अप्लाई कैसे हैं ?

अभी दिल्ली केजरीवाल सरकार के द्वारा केवल मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का ऐलान किया गया है और जानकारी दी गई है कि महिलाओं को इस योजना के माध्यम से हर महीने ₹1000 दिए जाएंगे, सरकार के द्वारा अभी इसका कोई आफिशियल पोर्टल लॉन्च नहीं किया गया है जल्द ही सरकार के द्वारा आफिशियल पोर्टल लांच कर योजना में महिलाओं से आवेदन फार्म भरवाया जाएगा, इसके बाद महिला को हर महीने इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

दिल्ली सरकार के द्वारा पेश किए गए बजट 2024-25 में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए 2000 करोड रुपए आवंटित किया गया है, जल्द ही योजना के लिए महिलाओं से आवेदन फार्म भरवा जाएंगे आवेदन फार्म भरे जाने के बाद महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने सरकार के द्वारा ₹1000 ट्रांसफर किया जाएगा।  

Leave a Comment