मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा और किन्हें नहीं , सरल शब्दों में पढ़े

Mukyamantri Mahila Samman Yojana 2024: महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना का ऐलान किया गया है, जिसका नाम मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना है इस योजना का ऐलान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा किया गया यह योजना खास तौर पर दिल्ली की महिलाओं के लिए शुरू की जायेगी। इस योजना के माध्यम से दिल्ली की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की धनराशि उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।

अगर आप दिल्ली में रहती हैं या आप दिल्ली की निवासी हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि किन महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ मिलेगा ? मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए क्या पात्रता है? इसके लिए फॉर्म कहां से और कैसे भरा जाएगा इन सब के बारे में नीचे जानकारी दी गई है?

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना संक्षिप्त विवरण

  • यह योजना दिल्ली सरकार के द्वारा शुरू की जाएगी।
  • योजना की घोषणा दिल्ली सरकार के द्वारा बजट 2024-25 को पेश करते हुए वित्त मंत्री के द्वारा किया गया।
  • योजना के तहत 2000 करोड रुपए बजट आवंटित की गई है।
  • योजना के तहत हर महीने महिलाओं को ₹1000 की धनराशि उनके बैंक में ट्रांसफर की जाएगी।

किन महिलाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ?

दिल्ली सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ है इन सभी महिलाओं को मिलेगा

  • महिला जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है उन्हें हर महीने ₹1000 दी जाएगी।
  • वे महिला जो किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभ नहीं प्राप्त पाती है।
  • महिला दिल्ली के वोटर पोर्टल पर रजिस्टर्ड होनी चाहिए और उसके पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड हो।
  • महिला के पास आधार कार्ड भी होना जरूरी।

किन महिलाओं को नहीं मिलेगा मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ?

  • जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है।
  • सरकारी नौकरी कर रही महिलाओं को नहीं मिलेगा।
  • वे महिला जो इनकम टैक्स की श्रेणी में आती है। 
  • जिनके पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड नहीं है।
  • जो किसी भी प्रकार का सरकारी पेंशन प्राप्त करती हैं।

कैसे करें इस योजना में अप्लाई?

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024 में आवेदन फॉर्म भरने के लिए जल्द ही दिल्ली सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का पोर्टल लॉन्च किया जाएगा पोर्टल पर सभी महिलाएं आवेदन फॉर्म भर पाएंगे इसके अलावा आवेदन फॉर्म भरने का कार्य अलग-अलग केदो पर भी किया जा सकता है। आवेदन फॉर्म भरने के बाद सभी पात्र महिलाओं को हर महीने सरकार के द्वारा ₹1000 लाभ के तौर पर महिलाओं को दिए जाएंगे।

Leave a Comment