मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024: महिलाओं को ₹1000 हर महीने कब मिलेगा? जानें कब शुरू होगा आवेदन

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Apply Online 2024: देश के अलग-अलग राज्य सरकार के द्वारा अपने प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं , इसी क्रम में दिल्ली सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का का ऐलान किया गया है इस योजना का ऐलान दिल्ली के मुख्यमंत्री माननीय अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा किया गया है, यह योजना खास तौर पर प्रदेश की महिलाओं के लिए है, योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1000 की धनराशि उनके आधार लिंक बैंक खाते में ट्रांसफर की जायेगी। इससे पहले इस प्रकार की योजनाएं मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के नाम से और छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के नाम से संचालित की जा रही है।

दिल्ली सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत बजट 2024-25 में कुल ₹2000 का प्रावधान किया गया है , इस योजना के अंतर्गत दिल्ली की तकरीबन 40 से 45 लाख महिलाओं को हर महीने ₹1000 की धनराशि का लाभ प्राप्त होगा।  इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार के द्वारा पहले ही कुछ नियम और पात्रताओं का ऐलान कर दिया गया है नीचे निम्न प्रकार से दी गई है।

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: इन महिलाओं को हर महीने मिलेगा ₹1000

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ दिल्ली की उन सभी महिलाओं को दिया जाएगा, जिनके पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड है और जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है। साथ ही साथ उन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा जो सरकारी नौकरी करती हैं, जिनके पास दिल्ली सरकार का वोटर आईडी कार्ड नहीं है जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है और वे महिला जो सरकारी पेंशन प्राप्त करती हैं, और इनकम टैक्स देने वाली महिलाएं भी शामिल है।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए ये डॉक्युमेंट होना जरूरी है –

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • सेल्फ डिक्लेरेशन

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना फॉर्म कब भरे जाएंगे?

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना फॉर्म कब भरे जाएंगे इसकी कोई डेट दिल्ली सरकार के द्वारा जारी नहीं की गई है अभी केवल दिल्ली सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का ऐलान किया गया है कि महिलाओं को हर महीने ₹1000 दिया जाएगा जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है और जिनके पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड है।

मीडिया रिपोर्ट सुहानी सूत्रों के मुताबिक अप्रैल में लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न किया जाएगा, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू किया जा सकता है।

Leave a Comment