Seva Yojan Ragistration: नौकरी के लिए यूपी सेवायोजन पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन, सैलरी 10 से 30 हजार रूपये महीने

Uttar Pradesh Sevayojan Portal Ragistration: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए सेवायोजन पोर्टल को शुरू किया गया है, सेवायोजन पोर्टल एक ऐसा पोर्टल है जहां कोई भी बेरोजगार युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता, कौशल, पर्सनल डीटेल्स और एक्सपीरियंस को दर्ज कर सकता है, वहीं सरकार के विभिन्न विभाग रोजगार देने के लिए इस पोर्टल पर जॉब यानी भर्ती की डिटेल्स को दर्ज करते हैं। जिसके बाद अभ्यार्थी सेवा योजना पोर्टल पर निकाले सरकारी व प्राइवेट विभागों में रोजगार के लिए अप्लाई कर सकता है। जगह-जगह पर रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है जहां पर सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके रोजगार पा सकते हैं।

इस आर्टिकल में उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल रजिस्ट्रेशन ( Rojgar Sangam Portal ) करने से लेकर जब को सर्च करने और यूपी से सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे? कौन यूपी सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकता हैं, इन सब की डीटेल्स नीचे दी जाएगी। 

Sevayojna Portal 2024 – sewayojan.up.nic.in

उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल को रोजगार देने के लिए शुरू किया गया है , इस पोर्टल पर विभिन्न विभागों और संस्थाओं के द्वारा भर्ती का आयोजन किया जाता है जहां पर अभ्यर्थी अपनी पात्रता को ध्यान में रखते हुए भर्ती के लिए आवेदन फार्म दर्ज कर सकते हैं लेकिन इससे पहले अभ्यर्थी का Ragistration Sevayojna Portal पर होना चाहिए। सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया निशुल्क है, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को सेवायोजन के Official Portal https://sewayojan.up.nic.in/ पर जाएं और वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस और लगने वाला डॉक्यूमेंट नीचे मेंशन की गई है।

सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के फायदे

उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल 2024 रजिस्ट्रेशन करने के कई फायदे हैं –

  • सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने से रोजगार मिलने में सहायता होती है।
  • सेवायोजन पर रजिस्ट्रेशन करना फ्री है।
  • योग्यता अनुसार अभ्यर्थी निकाले गए पदों के लिए आवेदन कर सकता है। 
  • सेवायोजन पोर्टल पर ₹10000, ₹20000 और ₹25000 से अधिक की जॉब मिलती है।
  • अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू और मेरिट के आधार पर किया जाता है।
  • रोजगार के लिए किसी प्रकार की परीक्षा नहीं देनी होती है।
  • सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से आउटसोर्सिंग, संविदा, सरकारी व प्राइवेट नौकरियों का आयोजन सरकार के विभिन्न विभागों के द्वारा किया जाता है।

सेवायोजन पोर्टल रजिस्ट्रेशन करने के डॉक्यूमेंट – Seva Yojan Portal

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर & Email ID
  • शैक्षणिक डॉक्यूमेंट, जैसे हाई स्कूल, इंटरमीडिएट स्नातक या आपने जो जो कोर्स किया है सबको दर्ज कर सकते हैं।
  • कौशल प्रमाण पत्र, अनिवार्य नहीं है।
  • अनुभव प्रमाण पत्र अगर है तो , अनिवार्य नहीं है।
  • पता
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Sevayojna Portal Ragistration 2024 : सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को पढ़ें।

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा योजना पोर्टल के ऑफिशल पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in/ पर जाएं।
  • पोर्टल पर जाने के बाद न्यू अकाउंट/ New Account पर क्लिक करें।
  • अब जब सीकरी पर क्लिक करें और उसके बाद आवेदन फार्म भरे।
  • जानकारी को दर्ज करने के बाद आधार कार्ड वेरिफिकेशन करें, वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी आधार लिंक मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है।
  • वेरिफिकेशन कंप्लीट हो जाने के बाद अपने पासवर्ड और ईमेल आईडी की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।

Seva Yojan Portal Login – सेवायोजन पोर्टल पर  लॉगिन कैसे करें?

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा योजना पोर्टल के ऑफिशल पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in/ पर जाएं।
  • पोर्टल पर दिख रहे लोगों बटन पर क्लिक करें।
  • अब ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें और Login बटन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन हो जाने के बाद पूरा आवेदन पत्र खुल जाएगा जिसमें पर्सनल डीटेल्स, एड्रेस, शारीरिक योग्यता, शैक्षणिक योग्यता, कौशल और अनुभव को दर्ज कर सकते हैं।
  • इन सब को दर्ज करने के बाद फाइनल घोषणा पर क्लिक करें और फाइनल प्रिंट आउट निकाले।

CSC सेंटर से भी जाकर कर सकते हैं सेवायोजन पोर्टल के लिए रजिस्ट्रेशन

उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सेवा योजन के पोर्टल पर खुद रजिस्ट्रेशन करें या किसी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या ऑनलाइन सेवा केंद्र पर जाकर सेवायोजन पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट को अवश्य लेकर जाएं।

Seva Yojan Portal Job Search – सेवायोजन पोर्टल पर नौकरी कैसे ढूंढे?

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा योजना पोर्टल के ऑफिशल पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in/ पर जाएं।
  • पोर्टल पर पहुंचकर प्राइवेट या गवर्नमेंट या आउटसोर्सिंग जॉब पर क्लिक करें।
  • अब जॉब सर्च पेज खुल जाएगा जहां पर आप अपने पते को और किस प्रकार के जॉब को चाहते हैं उसे दर्ज करें।
  • इसके बाद कई प्रकार के जब आपके सामने आ जाएंगे जिसमें अप्लाई कर सकते हैं।

इस प्रकार आप सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं सेवायोजन पोर्टल से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए सेवायोजन पोर्टल के ऑफिसियल वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in/ पर जाकर विजिट भी कर सकते हैं।

Leave a Comment