उत्तर प्रदेश में 23753 पदों पर बिना परीक्षा होगी आंगनबाड़ी की भर्ती, जानें क्या योग्यता?

Uttar Pradesh Anganwadi Vacancy 2024: उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, आप सभी महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से आंगनबाड़ी भर्ती 2024 को निकाली गई है यह भर्ती कुल 23753 पदों पर निकाली गई है , यूपी आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन करने के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है, वे महिलाएं जो बिना परीक्षा सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहती है वे सभी आंगनवाडी की इस भर्ती में आवेदन फॉर्म भर सकती हैं।

यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2024 के लिए इच्छुक महिलाएं सरकार के द्वारा जारी किए गए ऑफीशियल वेबसाइट upanganvadibarti.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकती हैं, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरीके से निशुल्क है इसके लिए आपको किसी प्रकार की फीस देने की आवश्यकता नहीं होगी। आईए जानते हैं क्या है यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2024 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण योग्यता और चयन प्रक्रिया ?

यूपी आंगनवाडी भर्ती 2024 फॉर्म भरने की योग्यता

  • आवेदन करने वाली महिला उत्तर प्रदेश की निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला 10वीं 12वीं पास होना चाहिए अर्थात 10+2 ।
  • महिला जी गांव से आवेदन कर रही हो, वह उस गांव या वार्ड की निवासी होनी चाहिए।

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 फॉर्म भरने की फीस फॉर्म भरने की फीस

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2024 में फॉर्म भरने के लिए किसी प्रकार का फीस नहीं जमा करना होगा। आवेदन फॉर्म भरना निशुल्क ( Free ) है।

UP Anganwadi Vacancy 2024 Apply Online: यूपी आंगनवाड़ी भर्ती फॉर्म कैसे भरें?

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2024 में आवेदन फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम आफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाना होगा, वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म भरने का विकल्प दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है, क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म आ जाएगा आप ध्यान पूर्वक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

इसके अलावा आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या ग्राहक सेवा केंद्र पर जाकर यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं, आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि सभी जिलों की अलग-अलग है।

यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2024 वर्तमान में मिलने वाली सैलरी

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को ₹8000 हर महीने, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को हर महीने ₹6000 दिए जाते हैं आंगनवाड़ी हेल्पर को ₹4000 महीने दिए जाते हैं। आंगनवाड़ी महिला सुपरवाइजर को ₹20000 महीने दिए जाते हैं, आंगनबाड़ी भर्ती सैलरी की अधिक अपडेट के लिए अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर संपर्क करें। 

यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2024 में कैसे होगा चयन?

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आयोजित आंगनबाड़ी भर्ती 2024 में महिलाओं का चयन 12वीं के प्राप्त अंक के आधार पर किया जाएगा , 12वीं के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी , जिसके आधार पर महिलाओं का चयन किया जाएगा,  इसके अलावा कुछ अन्य महिलाओं को आंगनबाड़ी भर्ती 2024 में छूट भी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आफिशियल वेबसाइट https://www.upanganwadibharti.in/ से नोटिफिकेशन डाउनलोड कीजिए और पढ़िए।

Leave a Comment