Uttar Pradesh, Madhyamik Shiksha Parishad: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट को लेकर नई अपडेट सामने आई है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के अभ्यर्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि परीक्षा फरवरी में ही शुरू हो गई थी। कॉपी चेकिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। यूपी बोर्ड भी रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है।
यूपी बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल मध्य में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि यूपी बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है। लेकिन प्रेस और मीडिया के अनुसार रिजल्ट जल्द से जल्द जारी करने की उम्मीद जताई जा रही है। यूपी बोर्ड की करीब 2 करोड़ 85 लाख कॉपियों का मूल्यांकन 16 मार्च और 31 मार्च के बीच होना था। लेकिन यूपी बोर्ड के शिक्षकों ने एक एक दिन पहले ही यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कर लिया है। इसके बाद सब यह अंदाजा लगा रहे हैं की यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट 20 अप्रैल 2024 तक जारी किया जा सकता है। मूल्यांकन पूरा होने के बाद यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तैयारी में जुटा हुआ है।
UP Board 10th and 12th result 2024 : यूपी बोर्ड 2024 का परिणाम कब आएगा
हालांकि बोर्ड द्वारा अभी आधिकारिक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पता चलता है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा संभवत: 20 अप्रैल 2024 के आसपास होगी। इस बार 55 लाख से अधिक अभ्यर्थी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में शामिल हुए। जो परीक्षा 22 फरवरी 2024 से 9 मार्च 2024 तक संपूर्ण कराई गई थी।
रिजल्ट की अधिसूचना जारी होने के पश्चात छात्र अपना दसवीं तथा बारहवीं परिणाम 2024 आधिकारिक यूपी बोर्ड वेबसाइट upmsp.edu.in या आधिकारिक परिणाम पोर्टल result.upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
UP Board 10th and 12th Result 2024 : रिजल्ट कैसे देखें?
- यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर परीक्षा परिणाम टैब पर क्लिक करें।
- फिर हाई स्कूल या इंटरमीडिएट परीक्षा चुने।
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- इसके बाद रिजल्ट देखें बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परिणाम 2024 की आधिकारिक घोषणा के विषय में जानने हेतु यूपी बोर्ड की आफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
UP Board 10th Result 2024 | Coming soon |
UP Board 12th Result 2024 | Coming Soon |
UPMSP Official Website | upmsp.edu.in |
आशा है कि आप सभी को हमारा यहां आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको हमारे आजकल पसंद आता है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।